भारत

झकझोर देने वाली खबर! बेटी को मार डाला, पिता को आया गुस्सा

jantaserishta.com
17 Sept 2022 2:22 PM IST
झकझोर देने वाली खबर! बेटी को मार डाला, पिता को आया गुस्सा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

बेटी का पड़ोसी गांव में रहने वाले हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामला थाना बरला के गांव नगला कसाबा का है.
यहां के रहने वाले मुगीश अहमद किसान हैं. उनकी 16 साल बेटी का पड़ोसी गांव में रहने वाले हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब डेढ़ माह पहले वह घर से चली गई थी. परिजन ने लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने खोजबीन करके लड़की को बरामद कर लिया और परिवार वालों को सौंप दिया.
राबिया घर पहुंचकर प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी. परिजनों ने राबिया को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद गुरुवार की रात इसको ही लेकर घर में काफी विवाद हुआ. पिता ने गुस्से में आकर बेटी के गोली मारकर हत्या कर दी.
मामले में बरला के सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया, गुरुवार की रात लगभग 2 बजे सूचना मिली कि नगला कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है.
इस सूचना पर पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया. पिता के ही तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story