भारत

बेटी को मार डाला, पिता और बेटे बने हैवान

jantaserishta.com
14 Aug 2022 2:37 PM IST
बेटी को मार डाला, पिता और बेटे बने हैवान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देहरादून: हरिद्वार के लक्सर में बाप ने बेटे की मदद से सगी नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर गंगा नदी में फेंक बहा दिया। घटना के बाद से आरोपी बाप-बेटे फरार चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का अपन ही गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था।

घर में बात पता चलने पर परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। बाप और बेटे के कई बार समझाने के बाद भी जब नाबालिग लड़की नहीं मानी तो आरोपियों ने नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया। कई दिनों तक जब नाबालिग लड़की गांव में नहीं दिखाई दी तो प्रेमी ने कोतवाली में गुमशुदी की तहरीर दी।
लक्सर के रामपुर रायघटी गांव निवासी सोनू पुत्र कर्म सिंह ने इसी 9 अगस्त में लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका गांव की लड़की के साथ प्रेम संबंध है। बताया कि उसकी प्रेमिका अभी नाबालिग है। दोनों के बीच तय है कि प्रेमिका के बालिग होने पर वे शादी कर लेंगे।
युवक का कहना था कि कई दिनों से उसकी प्रेमिका गायब है। उसने प्रेमिका के परिजनों पर उसे गायब करने का शक भी जताया। उसकी तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी के पिता मदन पाल और भाई रवि कई दिन पूर्व रात के समय प्लास्टिक के बोरे को उठाकर गंगा नदी की तरफ ले गए थे।
बोरे में काफी वजन लग रहा था। पुलिस ने जानकारी लेने के लिए किशोरी के पिता और भाई को बुलाया, लेकिन दोनों फरार हो गए। इसके बाद से पुलिस संदेह के आधार पर एसडीआरएफ की मदद से गंगा में उक्त प्लास्टिक के बोरे को तलाश कर रही थी। बीती रात पुलिस को बोरा मिल गया।
उसे खोलने पर उसके भीतर से किशोरी का शव रखा मिला। लक्सर कोतवाली के एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके ताऊ को सौंप दिया गया है। अपहरण के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर उसमे किशोरी के पिता और भाई को नामजद किया गया है। दोनों की तलाश जारी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story