भारत
ससुर की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार, लगाया गलत नीयत रखने का आरोप
jantaserishta.com
22 March 2025 4:00 PM IST

x
हत्या क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की गई थी.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया है कि हत्या मृतक की बहू ने ही की थी। बहू ने आरोप लगाया है कि ससुर उसके ऊपर गलत नीयत रखता था। ससुर की हत्या क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की गई थी।
इस हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के घर में रह रहे किराएदार से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बहू से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपने ससुर की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत कोरोना संक्रमण के दौरान हो गई थी। वह अपने ससुर, बच्चों और किराएदार के परिवार के साथ रह रही थी। महिला के अनुसार, उसके ससुर की नीयत उस पर ठीक नहीं थी और वह कई बार जबरदस्ती कर चुका थे। बीती रात भी उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने पास में रखे लकड़ी के बैट से उसे मारकर खुद को बचाने की कोशिश की।
आरोपी महिला का कहना है कि उसने इस बारे में कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसे घरेलू विवाद कहकर टाल दिया गया। ससुर की लगातार बढ़ती हरकतों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हत्या के बाद महिला ने इसे छुपाने की कोशिश की, ताकि ऐसा लगे कि वृद्ध की हत्या किसी और ने की है।
हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसहत्याक्राइम न्यूज़GhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





