भारत

बहू को सास की मौत का सदमा लगा, एक साथ उठी दो अर्थी

Nil dhankar
21 Sept 2023 8:14 AM IST
बहू को सास की मौत का सदमा लगा, एक साथ उठी दो अर्थी
x
परिवार में पसरा मातम

यूपी. अलीगढ़ की अकराबाद कोतवाली गांव नगरिया पट्टी चाहरम में उस समय एक अविस्मरणीय घटना घट गई। जब सास की मौत पर रोती हुई बहू की अचानक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सास और बहू का ऐसा अनोखा प्यार था कि बूढ़ी सास को मर जाने पर बहू बिलख बिलख कर रो पड़ी। कुछ देर बाद बहू ने प्राण त्याग दिए।

बुधवार को गांव नगरिया पट्टी चाहरम में 65 वर्षीय मायादेवी पत्नी स्वर्गीय मोहनसिंह लोधी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मायादेवी के चार बेटों में सबसे छोटा अजय कुमार परिवार सहित अलीगढ़ में रहकर टिर्री चलने का काम करता है। बुधवार को गांव से मां की मौत की सूचना मिलते ही बेटा अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी व बच्चों को साथ लेकर गांव आ गया। परिवार के लोग मायादेवी के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

परिवार व रिश्तेदारी से आईं महिलाएं बिलख बिलख कर रो रहीं थीं। तभी रोते रोते अचानक लक्ष्मी देवी की सांसे थम गईं। लक्ष्मी के प्राण पखेरू उड़ते देख परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दोनों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। लोग गमगीन है। इस घटना की जानकारी आसपास के गांवों में जगंल की आग की तरह फैल गई। क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य संजय दिवाकर सहित तमाम लोग गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।

Next Story