सियासत में ग्लैमर का तड़का: ससुर के रास्ते पर चल पड़ी बहू, मॉडलिंग करिअर छोड़कर राजनीति में आईं अनुकृति गुसाईं, कांग्रेस दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) से पहले कांग्रेस में एक स्टार चेहरा शामिल हुआ है। नाम है अनुकृति गुसाईं। सूबे से बाहर इस वक्त अनुकृति की चर्चा भले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू के रूप में हो रही हो, उनकी अपनी हस्ती है। खबर है कि अनुकृति राज्य की लैंसडाउन सीट से दावेदारी ठोक रही हैं। हालांकि पार्टी ने अभी उनका टिकट कन्फर्म नहीं किया है। वे पिछले करीब साढ़े तीन साल से लैंसडाउन में पैठ बना रही है, जिसका गवाह उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। राजनीति के लिए उन्होंने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया है। चर्चा यह भी है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





