भारत

300 करोड़ की संपत्ति हड़पने बहू ने बनाया Plan, सुपारी देकर अपने ही ससुर को रास्ते से हटाया

jantaserishta.com
7 Jun 2024 4:20 PM IST
300 करोड़ की संपत्ति हड़पने बहू ने बनाया Plan, सुपारी देकर अपने ही ससुर को रास्ते से हटाया
x
पुलिस की सतर्कता और परिजनों की ओर से जताए गए हत्या के शक ने घटना को अलग मोड दे दिया
Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में 300 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए बहू ने सुपारी देकर अपने ही ससुर की हत्या करवा दी. इस मामले को शुरुआत में एक हादसा दिखाने की कोशिश हुई थी लेकिन पुलिस की सतर्कता और परिजनों की ओर से जताए गए हत्या के शक ने घटना को अलग मोड दे दिया
दरअसल, 22 मई को नागपुर के मानेवाडा परिसर में पुरुषोत्तम पुट्टेवार (82 वर्ष) को एक कार ने टक्कर मार दी थी. इस घटना में उनकी मौत हो गई. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. पुलिस ने शुरुआत में हादसे में मृत्यु का मामला दर्ज किया था.
घटना के बाद मृतक के भाई ने पुलिस अधिकारी को हत्या का शक होने की बात कही थी. पुलिस ने उस दिशा में जांच शुरू की तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए.
पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर कार ड्राइवर नीरज निमजे और सचिन धार्मिक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. जांच में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अर्चना पुट्टेवार से पैसे लेकर उनके ससुर को कार से टक्कर मारी थी.
पुलिस ने इस सुपारी किलिंग मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुरुषोत्तम की 300 करोड़ रुपये के पैतृक संपत्ति पर बहू अर्चना की नजर थी. खास बात यह है कि अर्चना के सरकारी अधिकारी होने की बात भी सामने आई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story