भारत

बहू ने चाचा ससुर पर किया जानलेवा हमला, पेट पर फंस गया चाकू

Shantanu Roy
29 Dec 2022 3:59 PM GMT
बहू ने चाचा ससुर पर किया जानलेवा हमला, पेट पर फंस गया चाकू
x
बड़ी खबर
सागर। सागर के बंडा थाना अंतर्गत कंदवा गांव में एक बहू ने अपने चाचा ससुर के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बहू ने हमला तब किया, जब चाचा ससुर सो रहा था। इधर, खुरई में 3 किन्नरों ने मिलकर एक शराबी युवक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, अंशुल जैन निवासी कंदवा की शादी 23 नवंबर को दमोह के पथरिया की रहने वाली रितु जैन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही रितु ने ससुराल में विवाद करना शुरू कर दिया।
उसने ससुराल में रहकर स्कूटी और कार खरीदवा ली थी। इसके बाद वह गांव में नहीं रहने की बात कहते हुए परेशान करने लगी। इसी बात को लेकर ससुराल के लोगों से उसका विवाद हुआ। झगड़े के चलते रितु के चाचा ससुर चक्रेश जैन गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बहू रितु को समझाइश दी। लेकिन वह नहीं मानी। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देकर विवाद शांत कराया। जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। लेकिन देर रात रितु ने सो रहे चाचा ससुर चक्रेश जैन पर चाकू से हमला कर दिया। चक्रेश के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए और तत्काल उसे स्वास्थ्य केंद्र बंडा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story