भारत

बहू ने सास को मार डाला, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
10 Jun 2022 4:14 PM IST
बहू ने सास को मार डाला, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले (MP Damoh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दमोह में एक महिला ने अपनी सास की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे देर रात मोबाइल पर बात करने से रोकती थी. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कोड़िया गांव की है. अजय बर्मन ने अपनी मां की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना पुलिस को दी थी. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की. इसमें पता चला कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे. मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने गया था. इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि मां बाहर से घायल होकर आई हैं. इसके बाद जब घर पहुंचा, तब तक मां की मौत हो चुकी थी.
इसके बाद मृतका के बेटे ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. इस दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले. पुलिस ने परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि मृतका के साथ घर पर उसकी बहू थी, जिसने सबसे पहले अपने पति को फोन कर जानकारी दी था. पुलिस ने जब बहू से पूछताछ की तो शुरुआत में उसने पुलिस को भटकाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया और अपनी सास की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story