भारत

आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया बहू, तो प्रेमी संग मिलकर सास की कर दी हत्या

Nil dhankar
9 Oct 2021 6:32 PM IST
आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया बहू, तो प्रेमी संग मिलकर सास की कर दी हत्या
x

DEMO PIC 

सनसनीखेज मामला

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की ईंट से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव में ईंट से कुचलकर भोला देवी (55) की हत्या कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि भोल देवी का बेटा प्रताप यादव हैदराबाद में किसी निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है और उसकी पत्नी किरन गांव में रहती है। अभिनंदन ने बताया कि भोला देवी ने किरन और अपने भतीजे राजेन्द्र को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और अपने बेटे प्रताप से बताने की धमकी दी थी, जिसके भय से किरन और प्रेमी राजेन्द्र यादव ने शुक्रवार की आधी रात ईंट से कुचलकर उसकी (भोला देवी की) कथित रूप से हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा किरन और राजेंद्र यादव को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और भोला देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story