भारत

बेटी को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
8 Oct 2022 12:37 PM IST
बेटी को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

फिलहाल मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में एक पिता ने अपनी 4 साल की बेटी को जिंदा जला दिया. फिलहाल मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है. किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव में एक शराबी और सनकी पिता पप्पू तूरी ने बेटी को जिंदा जलाने जैसा वहशियाना कदम उठाया है. बच्ची 80 फीसदी तक जल गयी है. गंभीर हालत में उसका रांची के रिम्स में इलाज किया जा रहा है. किस्को को थाना प्रभारी सनी कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में अबतक कोई जानकारी नहीं है. सूचना अब आ रही है तो इस पर पड़ताल कर रहे हैं.
दरअसल, इस रुह कंपा देनेवाली से हर कोई सकते में है. गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. जहां बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू तुरी शुक्रवार देर रात को शराब पीकर अपनी पत्नी हीरा देवी से झगड़ा करने लगा और हथियार से मारने के लिए दौड़ पड़ा. पत्नी किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग गई. जिसके बाद पिता ने दरवाजा बंद कर 4 साल की बेटी सोमारी कुमारी को केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण सरस्वती देवी, संतोष मांझी,सुशीत गोप, शकील खान मौके पर पहुंचे और बच्ची को आग की लपटों से निकालकर एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया.
उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार है. इस बात की चर्चा है कि आरोपी को संजू तुरी को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था. इसीलिए वह अपनी पत्नी से रोजाना झगड़ा करता था और इसी बीच उसने बच्ची को भी आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story