भारत

बेटी ने लोहे की रॉड से तोड़ी मां की पसली, पुलिस ने कसा शिकंजा

jantaserishta.com
23 Jan 2026 3:43 PM IST
बेटी ने लोहे की रॉड से तोड़ी मां की पसली, पुलिस ने कसा शिकंजा
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
कोच्चि: केरल के कोच्चि से सामने आई यह घटना बेहद सनसनीखेज है. यहां बेटी ने अपनी 70 वर्षीय मां के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. मामूली घरेलू बातों को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया. बुजुर्ग मां के साथ बेटी ने लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी को कोच्चि के कुंबलम इलाके में हुई. आरोपी महिला, जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, अपनी मां से इस बात से नाराज थी कि वह रोजमर्रा के कामों में दखल देती थी. इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई. आरोप है कि गुस्से में आई बेटी ने घर के गेट के पास मां का गला पकड़ लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद उसने मां को बेरहमी से थप्पड़ मारे और लातों से मारा.
एफआईआर के मुताबिक, आरोपी बेटी ने मां को जान से मारने की धमकी भी दी और फिर लोहे की रॉड से उसके सीने पर वार कर दिया. इस हमले में बुजुर्ग महिला की पसली टूट गई. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चोटों की पुष्टि की.
घटना के बाद पीड़ित मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही आरोपी बेटी फरार हो गई थी. पुलिस ने तलाश के बाद उसे वायनाड जिले के मानंथवाडी से हिरासत में लिया. फिलहाल उसे कोच्चि लाया जा रहा है, जहां गिरफ्तारी की औपचारिकताएं और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पहले हत्या, अपहरण और नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों सहित कई मामलों में शामिल रही है. इस घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है. लोगों का कहना है कि एक मां, जिसने पूरी जिंदगी बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी के हाथों इस तरह की क्रूरता का शिकार हो जाना भयावह है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story