भारत
पिता की हत्या के आरोप में बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 Nov 2022 10:03 AM IST

x
मेरठ (आईएएनएस)| यूपी के मेरठ जिले के बहसूमा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय एक लड़की और उसके 23 वर्षीय प्रेमी को लड़की के पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की के पिता 2 नंवबर से घर से लापता थे। उनका शव गांव से बाहर एक बोरे मे ट्यूबवेल से बरामद हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) केशव कुमार ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के रहावती गांव में सौतेली बेटी सिमरन उर्फ शबरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता सतवंत सिंह की हत्या की। दोनों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। परिवार ने मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मृतक के भतीजे के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होनें ने अपराध स्वीकार किया।
एसपी ने कहा, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की प्राथमिकी में बदल दिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





