भारत

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय का सात दिवसीय यूपी दौरा, करेंगे कई विषयों पर मंथन

jantaserishta.com
10 Jan 2023 9:43 AM IST
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय का सात दिवसीय यूपी दौरा, करेंगे कई विषयों पर मंथन
x
लखनऊ (आईएएनएस)| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) इन दिनों शताब्दी वर्ष की तैयारी मेंजुटा है। इसी के साथ ही एक लाख संघ शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को देखते हुए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले यूपी के सात दिन प्रवास पर आज लखनऊ पहुंचेंगे। संघ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दत्तात्रेय काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत की बैठकों में शामिल होंगे। वह 11 से 13 जनवरी को वाराणसी में काशी और गोरखपुर में बैठक करने जाएंगे।
होसबाले 14 जनवरी को लखनऊ प्रांत की बैठक में प्रत्येक ब्लॉक तक संघ की शाखा स्थापित करने, विस्तारक तैयार करने, अयोध्या में राममंदिर निर्माण सहित राष्ट्रवाद से जुड़े अन्य मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने पर बात करेंगे। बैठक में संघ की वर्ष 2023 की कार्ययोजना पर भी मंथन होगा। इस दौरान वह क्षेत्रीय टोली के साथ भी मंथन करेंगे।
15 जनवरी को होसबाले मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल होने साथ वैचारिक संगठनों से भी बात करेंगे। 16 जनवरी को प्रचार विभाग की बैठक के साथ संपादकों से भी संवाद करेंगे। होसबाले संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story