भारत
ड्रैगन अटैक: भारतीयों का डाटा भेजा जा रहा चीन, समझे पूरा खेल!
jantaserishta.com
2 Aug 2023 8:47 AM IST

x
एफआईआर दर्ज.
नोएडा: मोबाइल डाटा स्क्रैप को फर्जी तरीके से चीन को निर्यात कर राजस्व का चूना लगाने के आरोप में एसटीएफ ने दो चीनी नागरिकों और एक भारतीय कंपनी के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पूर्व में एसटीएफ ने थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला था कि आरोपियों के तार सेक्टर-63 की एक कंपनी से जुड़े हुए हैं।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने थाना सेक्टर-63 में चीनी नागरिक लीय रूई, लीय युआन और रोशून इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी विषयक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एसटीएफ ने थाना बीटा-2 क्षेत्र में पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि मोबाइल डाटा स्क्रैप को फर्जी कंपनियों के जरिए चीन निर्यात कर सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का चूना लगाया जा रहा था।
इस मामले की जांच पड़ताल के दौरान एसटीएफ को थाना सेक्टर-63 के डी ब्लॉक की एक कंपनी के बारे में भी जानकारी मिली। इस कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से मोबाइल डाटा स्क्रैप को चीन भेजा जाता था। एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि कंपनी के जरिए चीन में बहुत बड़ी संख्या में अब तक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप भेजा जा चुका है और उसके साथ कई ऐसी चिप भी भेजी गई है, जिनमें आम नागरिकों का डाटा भरा हुआ है।
Tagsचीनभारतीयों का डाटाडाटाचीनी नागरिकएफआईआरनोएडानोएडा पुलिसChinadata of IndiansdataChinese citizensFIRNoidaNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





