भारत

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा से खुलासा, महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा

jantaserishta.com
19 Aug 2022 2:52 PM IST
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा से खुलासा, महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई 

नई दिल्ली: देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा हैं। लेकिन ऐसे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसे सेक्स पार्टनर से संबंध बनाएं हों जो उनकी पत्नी न हो या कभी साथ न रही हो। यह आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसी महिलाओं की संख्या 0,.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा में यह जानकारी सामने आई है। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है।

राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी और तमिलनाडु ऐसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं। राजस्थान ऐसे राज्यों में शीर्ष पर है, जहां महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं, जबकि पुरुषों का आंकड़ा 1.8 का ही है। वहीं ऐसे पुरुषों की संख्या 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसी महिलाओं से संबंध बनाए, जो उनकी पत्नी नहीं हैं और न ही लिव इन में रहे हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बेहद कम है और 0.5 फीसदी ही है।
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यह बात सामने आई है, जो 2019 से 21 के दौरान देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। इस सर्वे में सामाजिक-आर्थिक डेटा के बारे में भी बताया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story