भारत

दारू पार्टी: युवक की गोली मारकर हत्या, हुआ झगड़ा

jantaserishta.com
29 April 2022 10:09 AM IST
दारू पार्टी: युवक की गोली मारकर हत्या, हुआ झगड़ा
x

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हमलावर हथियार के साथ फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि रक्सा थानान्तर्गत गांव अठौदना में रहने वाला किशोर अमित यादव अपने साथियों के साथ पार्टी करने गया हुआ था. अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि गोली चल गई, जिसमें अमित यादव की गोली लगने से मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही शिकायत के आधार पर राहुल यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
बताया जा रहा है कि अमित और राहुल के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था. शराब पीने के दौरान अमित और राहुल के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसी दौरान गुस्से में राहुल ने तमंचे से अमित पर गोली चला दी. गोली लगते ही अमित जमीन पर गिर पड़ा और वहां भगदड़ मच गई. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story