भारत

दरगाह नोटिस मामला: हिंसा में एक की मौत, पुलिस का एक्शन शुरू, VIDEO

jantaserishta.com
17 Jun 2023 9:27 AM IST
दरगाह नोटिस मामला: हिंसा में एक की मौत, पुलिस का एक्शन शुरू, VIDEO
x
पथराव और आगजनी...DSP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल.
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ में शुक्रवार रात एक अवैध दरगाह को लेकर जबरदस्त बवाल मच गया. दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने जो नोटिस जारी किया था उसके बाद लोग भड़क गए और पुलिसकर्मयों को ही निशाना बना दिया. इस दौरान उपद्रवियों की इस भीड़ ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस थाने पर पत्थरबाजी भी की गई. शाम सात बजे से ही लोग इकठ्ठा होना शुरू हुए और नौ बजे 200- 300 लोग पहुंच गए और दरगाह के चारों तरफ इकठ्ठा हो हुए. जब पुलिस ने उनको इस जगह से हटाने की कोशिश की तो पत्थर फेंकने लगे और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. हमले में एक डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस पूरे शहर में चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है.
क्या है पूरा मामला?
जूनागढ़ के उपरकोट एक्सटेंशन के मजेवाड़ी दरवाजे के सामने एक दरगाह है. प्रशासन के मुताबिक, इस दरगाह में अवैध निर्माण किया गया है. नगर निगम ने इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए दरगाह कमेटी को नोटिस दिया था. नगर निगम की ओर से दरगाह को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि अगले 5 दिन के अंदर इस धार्मिक स्थल के कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश किए जाएं वरना इसे तोड़ दिया जाएगा और इसका खर्च आपको वहन करना रहेगा. स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे. इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार रात कुछ उपद्रवी लोग इकट्ठा होकर हिंसा पर उतारू हो गए और जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story