भारत

घोसी उपचुनाव हारने वाले दारा सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

jantaserishta.com
25 Sept 2023 3:02 PM IST
घोसी उपचुनाव हारने वाले दारा सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात
x
नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में हारने वाले दारा सिंह चौहान ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दारा सिंह चौहान ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उपचुनाव में मिली हार से जुड़े तमाम पहलुओं और जानकारियों से उन्हें अवगत कराया और साथ ही भविष्य की भूमिका को लेकर अनुरोध भी किया।
आपको बता दें कि इससे पहले दारा सिंह चौहान इसी महीने 13 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात कर अपनी बात रख चुके हैं। चौहान, योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लेकिन, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।
बतौर सपा उम्मीदवार 2022 में चौहान विधानसभा का चुनाव जीतकर फिर से विधायक बन गए। लेकिन, इसी वर्ष वे सपा और विधानसभा, दोनों से इस्तीफा देकर फिर से भाजपा में शामिल हो गए। घोसी में उपचुनाव की घोषणा हुई, भाजपा ने भी उन्हें वहीं से उम्मीदवार बनाया। लेकिन, भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद चौहान घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार से बुरी तरह चुनाव हार गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story