भारत

कोरोना की खतरनाक लहर: यहां एडवांस में की जा रही कब्रों की खुदाई, मजदूर पड़े कम तो JCB ने शुरू किया काम, वीडियो

jantaserishta.com
14 April 2021 6:43 PM IST
कोरोना की खतरनाक लहर: यहां एडवांस में की जा रही कब्रों की खुदाई, मजदूर पड़े कम तो JCB ने शुरू किया काम, वीडियो
x
कोरोना ने कोहराम मचा रखा है.

गुजरात के सूरत में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. एक ओर जहां श्मशानों में मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए कतार लगी हैं, वहीं, कब्रिस्तानों की भी ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख लोग सकते में आ गए. दरअसल, कोरोना के कहर को देखते हुए कब्रिस्तानों में एडवांस में कब्रों की खुदाई की जा रही है.

कब्रों की खुदाई करने के लिए मजदूरों की कमी पड़ने पर जेसीबी मशीन लगाई गई है. देश भर में कोरोना का जिन शहरों पर सबसे ज्यादा प्रकोप है उसमें गुजरात का सूरत शहर भी शामिल है. सूरत का आलम यह है कि यहां के अस्पतालों में बेड-वेंटिलेटर की भारी कमी है.
यही नहीं, जीवनरक्षक दवा रेमेडिसिवीर इंजेक्शन के लिए परिजनों की लंबी कतारें हैं और श्मशानों में शव के अग्निदाह के लिए 10 से 12 घंटे की वेटिंग है. यह तस्वीर सिर्फ सूरत के किसी एक श्मशान की नहीं है बल्कि वहां के बाकी कब्रिस्तानों में भी ऐसा ही मंजर दिखाई दे रहा है.
जानकारी के मुताबिक, सूरत के रामपुरा में स्थित कब्रिस्तान में जहां सामान्य तौर पर 2 से 3 शव आते थे. आजकल वहां 10 से 12 शव रोज आ रहे हैं. कब्रिस्तानों के संचालकों की मानें तो एक कब्र खोदने में 6 से 7 घंटे लग जाते हैं, इसलिए कब्रों की एडवांस में खुदाई करवा रहे हैं.
इतना ही नहीं कब्र की खुदाई के लिए आदमी कम पड़े तो जेसीबी से कब्र खुदवाई जा रही है. कब्रिस्तान प्रबंधक मोहम्मद आसिफ का कहना है कि लगातार शवों में इजाफा होने पर ये कदम उठाया गया है. कोरोना काल में मजदूर न मिलने से जेसीबी मशीन लगाई गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story