भारत

खतरनाक वीडियो वायरल, पालतू पिटबुल कुत्ते ने महिला पर किया हमला

jantaserishta.com
5 Sept 2025 9:23 AM IST
खतरनाक वीडियो वायरल, पालतू पिटबुल कुत्ते ने महिला पर किया हमला
x
इलाके में हड़कंप.
झांसी: देश भर में आवारा कुत्तों के अलावा पालतू कुत्ते भी कम मुसीबत नहीं हैं. आए दिन उनके हमले में किसी के घायल होने और यहां तक की मौत की भी खबरें आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है जहां पड़ोसी के पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक महिला पर हमला कर दिया.
उसने उसका हाथ अपने जबड़े में ले लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को बचाने के लिए उसकी बेटी और कुत्ते की मालकिन व अन्य लोग पहुंच जाते हैं लेकिन उसे अलग करना बहुत मुश्किल हो रहा है. काफी मशक्कत के बाद महिला को बचाया गया.
सोशल मीडिया पर वायरल 2 मिनट 05 सेकेंड का वीडियो झांसी में सीपरी बाजार थानान्तर्गत मसीहा गंज चौकी क्षेत्र का है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पिटबुल कुत्ता महिला को खदेड़ता हुआ गली में लाता और पीछे से दूसरी महिला भी आती है. कुत्ता साड़ी पहने महिला को नीचे गिरा देता और उसे काटने का प्रयास करती है जबकि दूसरी महिला उसे कुत्ते से बचाने का प्रयास करती है. यह देख एक लड़की भी महिला को बचाने पहुंचती है,लेकिन कुत्ता महिला का हाथ अपने जबड़े में दबाए हुए है.
महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी बाहर आ जाते हैं और उसे बचाने का प्रयास करने लगते हैं लेकिन कुत्ता उसे नहीं छोड़ रहा था. काफी जदोजहद के बाद महिला को कुत्ते से छुड़वाने में सफलता मिलती है. बताया जा रहा है कि जिस महिला पर कुत्ते ने हमला किया था उसका नाम हेमलता है और जिसका कुत्ता है उसकी मालकिन का नाम रेखा है. दोनों महिलाएं आपस में सहेली हैं.
यह घटना शनिवार की रात की है जब हेमलता रेखा के घर आईं हुई थी. तभी उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया था. रेखा ने बताया कि मेरी फ्रेंड बाहर थी, मैं अंदर थी. हम आपस में बातचीत करते हुए एक दूसरे को सामान दे रहे थे तभी वह आया और उस पर अचानक हमला कर दिया. जिससे वह गिर गई, यह देख मैंने उसे बचाने की कोशिश की. एक बार बचा भी ले आई लेकिन पट्टा निकल जाने के कारण उसने फिर हमला कर दिया. इतने में फ्रेंड की बेटी और गली के अन्य लोग आ गए. सभी ने उसे बचाने का प्रयास किया. वहीं हेमलता की बेटी सलोनी ने बताया कि मम्मी अपनी फ्रेंड के यहां गई थीं तभी अचानक गेट खुलते ही उन पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया. गनीमत है कि उसने ज्यादा नहीं काटा है.
वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जब सीपरी बाजार थाने की पुलिस से जानकारी ली गई तो थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं आई है. फिर भी वीडियो की वह जानकारी करवा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story