भारत
पुलिस मुठभेड़ के बाद खतरनाक स्नैचर गिरफ्तार, पिस्तौल और लूट के मोबाइल बरामद
jantaserishta.com
24 Jan 2026 10:23 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) और थाना पुल प्रहलादपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक वांटेड और खतरनाक स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लूटे/छीने गए मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सतीश भाटी के रूप में हुई है, जो एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई एमबी रोड के पास की गई, जहां पुलिस टीम को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और सतर्कता के चलते पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि सतीश भाटी और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को एक ही दिन में स्नैचिंग की चार वारदातों को अंजाम दिया था। ये घटनाएं कालकाजी, अमर कॉलोनी, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में हुई थीं। आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने और लूट की वारदातों में शामिल था।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया है। बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मामलों से मिलान किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है और कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





