ब्लैक फंगस का खतरनाक प्रकोप, सर्जरी करके महिला का आधा चेहरा निकाला गया

वाराणसी. कोरोना (COVID-19) की दूसरी लहर में पैदा हुई नई समस्या ब्लैक फंगस (Black Fungus) यानी मयूकरमाइकोसिस का प्रकोप अब वाराणसी (Varanasi) समेत पूरे पूर्वांचल पर दिखने लगा है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ईएनटी विभाग में इस इंफेक्शन से पीड़ित 52 वर्षीय महिला की सर्जरी की गई. 6 घंटे तक चली इस सर्जरी में महिला का आधा चेहरा निकाल कर उसे बचाया गया. यह पहला मामला है, जब किसी मरीज का आधा चेहरा डॉक्टरों को निकालना पड़ा हो. इससे पहले बीएचयू में तीन और मरीजों को भी ब्लैक फंगस की शिकायत मिली थी लेकिन उन्हें सिर्फ नाक के ऑपरेशन के जरिए ही बचाया जा सका. यह पहला मामला है जब जबड़े समेत आधे चेहरे को निकालकर महिला की जान बचाई गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





