भारत

खतरनाक गर्म हवा, जानें आज के मौसम का पूरा हाल

jantaserishta.com
28 April 2022 8:02 AM IST
खतरनाक गर्म हवा, जानें आज के मौसम का पूरा हाल
x

Weather Today: देश के कई राज्यों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार आदि जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ में अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने वाली है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ इलाकों में भी 30 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति रहेगी. हालांकि, इन सबके बीच कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आज हीट वेव की स्थिति रहेगी. वहीं, शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 23.0 43.0
श्रीनगर 10.0 26.0
अहमदाबाद 28.0 44.0
भोपाल 25.0 42.0
चंडीगढ़ 23.0 38.0
देहरादून 24.0 42.0
जयपुर 26.0 43.0
शिमला 20.0 29.0
मुंबई 26.0 36.0
लखनऊ 25.0 44.0
गाजियाबाद 27.0 42.0
जम्मू 22.0 38.0
लेह 4.0 16.0
पटना 24.0 41.0
राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, जम्मू में भी तापमान काफी अधिक रहने की आशंका है. यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जाएगा.
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी गर्मी की तपिश बरकरार है. यहां का अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
इन राज्यों में आज बारिश के आसार
कई राज्यों में जहां एक ओर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है तो कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर बारिश हो रही है. skymetweather के अनुसार, आज केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी आज बारिश होने की संभावना है. उधर, 30 अप्रैल और एक मई को अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी. इसके अलावा, असम और मेघालय में एक मई को भारी बारिश के आसार हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story