भारत

खतरनाक बाज: बच्चे का शिकार करने की कोशिश की, पार्क में हुई घटना

Nil dhankar
18 March 2022 7:01 AM IST
खतरनाक बाज: बच्चे का शिकार करने की कोशिश की, पार्क में हुई घटना
x

वायरल वीडियो। हर किसी ने बचपन में यह बात जरूर सुनी ही होगी कि एक बाज आसानी से इंसान या फिर छोटे बच्चे को अपना शिकार बना सकता है और उसे तेजी से हवा में उड़ा कर ले जा सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस बात को सच साबित करता हुआ दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाज के पंखों में काफी ताकत होती है, जो आसानी से भारी भरकम चीज को उठा कर ले जा सकते हैं. अक्सर देखा जाता है कि बाज अपने शिकार को जैसे की किसी मछली या फिर खरगोश को आसानी से हवा में उड़ा कर काफी ऊपर ले कर चले जाते हैं.

हाल ही में सामने आए वीडियो में हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है, जो कि हमारे होश उड़ाने के लिए काफी है, वीडियो किसी पार्क में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक शख्स पार्क में अपने बच्चे के साथ आया हुआ है. जो कि अपने बच्चे के साथ खेलने के दौरान बैग से कुछ सामान निकालने चला जाता है. इस दौरान हवा में उड़ रहे बाज ने बच्चे को अपना शिकार बनाने की सोच उस पर झपट्टा मारते देखा जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज तेजी से जमीन पर आते हुए बच्चे को अपना निशाना बना कर उड़ने लगता है. इसी बीच पिता की भी नजर अपने बच्चे पर पड़ जाती है. जिसे देख वह घबरा जाता है. हालांकी उड़ान भरने की कोशिश करने के दौरान बाच की पकड़ ढीली पड़ जाती है और बच्चा छुट पर जमीन पर गिर जाता है. वीडियो को देख हर कोई हैरान दिखाई दे रहा है.


Next Story