भारत

भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश! खुफिया एजेंसी RAW ने किया ये बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
13 Dec 2020 9:02 AM IST
भारत के खिलाफ खतरनाक साजिश! खुफिया एजेंसी RAW ने किया ये बड़ा खुलासा
x

भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) ने मलेशिया आधारित एक ग्रुप की तरफ से लेनदेन की कड़ी का पता लगाया है. भारत में हमले के लिए मलेशिया से दो लाख डॉलर की रकम भेजी गई थी.

जांच के मुताबिक ये आर्थिक लेनदेन कुआलालंपुर के रोहिंग्या नेता मोहम्मद नसीर और आतंक समर्थक जाकिर नाइक से जुड़ी हुई है. सूत्रों के मुताबिक इस ग्रुप ने म्यांमार में एक महिला को ट्रेनिंग दी है और उसे हमला करने वाले ग्रुप का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है.
इस संबंध में चेन्नई के एक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. इस रकम का कुछ हिस्सा उसके पास भी आया है.
बताया जा रहा है कि हमले की साजिश में शामिल आतंकी बांग्लादेश या नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कर सकते हैं. इस बारे में पुलिस और राज्य के खुफिया विभाग को बताया गया है. बीती रात दिल्ली, यूपी, बिहार पंजाब और वेस्ट बंगाल के ब्यूरो में इस बात की सूचना दी गई. दिल्ली, अयोध्या, बोधगया, पश्चिम बंगाल और श्रीनगर के कई बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story