भारत

कुत्ते का खतरनाक हमला, 9 साल की बच्ची को 16 बार काटा, फिर...

jantaserishta.com
5 Jan 2022 11:43 AM IST
कुत्ते का खतरनाक हमला, 9 साल की बच्ची को 16 बार काटा, फिर...
x
घर के बाहर टहल रही थी बच्ची।

चेन्नई: एक पालतू कुत्ते के हमले में 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. कुुत्ते ने बच्ची का पीछा किया और 16 बार काटा. इस मामले का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है, जिससे लोग दहशत में हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एजेंसी के अनुसार, 9 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान कुत्ते की मालकिन भी बाहर कुत्ते को टहलाने के लिए निकली थी. उसी दौरान कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया.
इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने कहा कि यह घटना 28 दिसंबर को चेन्नई के नोलंबूर में हुई थी. यहां नौ साल की बच्ची श्रीराम नगर के एक अपार्टमेंट में रहती है.
बच्ची अपने घर से टहलने के लिए निकली थी, उसी दौरान एक पालतू कुत्ता उसका पीछा करने लगा. यह देखकर वह डर गई और भागने लगी. जब लड़की फिसल कर गिर पड़ी तो कुत्ते ने उसे 16 बार काट लिया. लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़े और लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
इस घटना के बाद शिकायत मिलने पर नोलंबूर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज किया. पुलिस ने कुत्ते की मालिक विजयलक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story