भारत

खतरनाक हमला: युवक और युवती पर वार, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Jan 2023 2:18 PM IST
खतरनाक हमला: युवक और युवती पर वार, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दबंगों ने युवक और युवती की पिटाई की है.
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ लोग युवक और युवती की लाठी-डंडों से पिटाई करते दिखे. मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के भरापूरा गांव का है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक और युवती की पिटाई की है.
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवााया गया है. फिलहाल पुलिस के पास किसी ने भी मामला दर्ज नहीं करवाया है. पुलिस का कहना है कि हमारे पास अभी तक किसी ने भी मामला दर्ज नहीं करवाया है. जैसे ही पीड़ित पक्ष की तरफ से मामला दर्ज करवाया जाएगा, हम कार्रवाई करेंगे. लेकिन फिलहाल वीडियो को जांच के लिए भेजा गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी डंडों से युवक और युवती को बेरहमी से पीट रहे हैं. युवती रहम की गुहार भी लगाती है. लेकिन फिर भी बेरहम लोग उन्हें पीटते रहते हैं. हमले में घायल युवक सुजीत ने बताया कि मैं अपनी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर मार्केट से घर आ रहा था. तभी तेज सिंह के परिवार ने हमें स्कूल के सामने घेर लिया. मेरी बाइक की चाबी निकाली और हमें मारने लगे. पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हमारे साथ मारपीट की है.
जब मारपीट हो रही थी तब वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए भेजा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी की भी तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story