भारत

दंगल: लड़कियों के दो गुट में मारपीट, मंदिर का वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
22 July 2021 10:03 AM IST
दंगल: लड़कियों के दो गुट में मारपीट, मंदिर का वीडियो हुआ वायरल
x
एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

झारखंड के बोकारो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़कियों का दो गुट आपस में जमकर मारपीट कर रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो सूर्यमंदिर प्रांगण का है. वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे की जान की दुश्मन बन कर मारपीट और एक-दूसरे पर हमला करती हुईं नजर आ रही है.

लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो झारखंड के बोकारो जिला के सेक्टर 4 थाना अंतर्गत बने सूर्य मंदिर प्रांगण का है. बताया जा रहा है कि मंदिर प्रांगण में दो गुट की लड़कियां आईं और आपस में बातचीत करने के क्रम में उलझ गई, फिर मारपीट होने लगी. लड़कियों के गुट के मारपीट का वीडियो एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.
अपने जानवरों को चराने के लिए सूर्य मन्दिर प्रांगण में आई प्रत्यक्षदर्शी महिला ने कहा कि लड़कियों में झगड़ा किस कारण हुआ, ये हमे हीं पता, लेकिन बीच-बचाव में दो लड़कों ने मिल कर लड़कियों के झगड़े को सलटाया, हम सिर्फ लड़कियों के दोनों गुट का झगड़ा देख रहे थे.
बोकारो जिले में अधिकांश मंदिर परिसर लॉकडाउन के दौरान असमाजिक तत्वों और आवारागर्दी करने वाले लड़के - लड़कियों का अड्डा बन गए हैं. स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण मंदिर परिसर में असमाजिक तत्व इकट्ठा होते, जिससे दिन-ब-दिन मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल होती जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story