भारत

डांसर की राजनीति में एंट्री! गोरी नागौरी ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, VIDEO

jantaserishta.com
9 Sept 2023 5:32 PM IST
डांसर की राजनीति में एंट्री! गोरी नागौरी ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, VIDEO
x
किस पार्टी में जाएंगी इसका जल्द ही खुलासा करेंगी.
नागौर: नागौर की जानी-मानी डांसर और बिग बॉस फेम गोरी नागौरी ने राजस्थान की सियासत में उतरने का ऐलान कर दिया है. इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. उनका कहना सभी बड़ी पार्टियों से उनके पास ऑफर आ चुके हैं. मगर वो किस पार्टी में जाएंगी इसका जल्द ही खुलासा करेंगी.
बताते चलें कि जिले में मेड़ता विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की तस्लीमा बानो डांसिंग और मॉडलिंग की दुनिया में गोरी नागौरी के नाम से जानी जाती हैं. उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार में एक शादी समारोह में डांस किया था. हालांकि, इससे उनकी मां बेगम और पिता नूर मोहम्मद नाराज हो गए थे.
उन्होंने 12 दिन तक गोरी नागौरी को कमरे में बंध करके रखा था. मगर, उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी. इसके बाद स्कूल में एक प्रोग्राम में उन्होंने डांस किया. इसमें उनके पिता भी पहुंचे थे. जब गौरी ने स्कूल में हुए प्रोग्राम में प्रथम स्थान हासिल किया तो सभी ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद गोरी के पिता और मां उनका डांस करने में सपोर्ट करने लगे.
अब गोरी ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं. 2 दिन पहले एक वीडियो जारी किया था. इसमें कहा, 'आपको पता है कि राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इस बार भी वही घिसे-पिटे लोग चुनाव लड़ने वाले हैं. यह वह लोग हैं जिन्होंने आम लोगों की सुविधा और हक की कभी बात नहीं की. अब नहीं क्योंकि मैं आ रही हूं. मैदान में गोरी नागौरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है. हम सब मिलकर एक विकसित और खुशहाल नागौर बनाएंगे. मुझे विश्वास है कि आप सब मुझे सपोर्ट करेंगे और मेरा साथ देंगे'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story