भारत

रेड लाइट एरिया में डांसर की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या...?

jantaserishta.com
5 Aug 2026 8:18 AM IST
रेड लाइट एरिया में डांसर की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या...?
x
फैली सनसनी.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज स्थान के शुक्ला रोड इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय नर्तकी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस, टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
मृतका की पहचान सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी. बताया गया कि वह पिछले करीब छह वर्षों से मुजफ्फरपुर के शुक्ला रोड इलाके में किराये पर रह रही थी. पिछले कई महीनों से वह इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रह रही थी.
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई. इससे नीचे रहने वाले एक किरायेदार को शक हुआ. जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो मुस्कान का शव फंदे से लटका मिला. यह दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कमरे की बारीकी से जांच की. इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने कमरे का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ निवासी मुस्कान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story