भारत
डांसर सपना चौधरी ने सूट में मटकाई कमर, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां
jantaserishta.com
16 Sept 2023 5:33 PM IST

x
देखें वीडियो.
बूंदी: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी का राजस्थान के बूंदी में कजली महोत्सव मेले में डांस प्रोग्राम था. इस दौरान भारी संख्या में लोग सपना का डांस देखने के लिए पहुंच गए. कार्यक्रम स्थल पर इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस को लोगों पर लाठी चलानी पड़ी. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसी तरह से कार्यक्रम में आए लोगों को मैनेज किया और कार्यक्रम पूरा कराया.
दरअसल, बूंदी में कजली महोत्सव मेले में स्टार नाइट के दौरान बूंदी नगर परिषद द्वारा हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी को डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था. सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे हुए थे. वहां के हालात ऐसे हो गए थे कि भयंकर भीड़ हो गई थी. स्थिति काबू से बाहर हो रही थी. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए सपना का डांस देखने आए लोगों पर लाठियां चलाईं.
बूंदी पुलिस का भीड़ को मैनेज करने में पसीना छूट गया. सपना-सपना चिल्लाते युवाओं के हुजूम के कारण व्यवस्था बिगड़ गई थी. पुलिस ने बैरिकेडिंग करके किसी तरह से भीड़ को कंट्रोल कराया. इधर, मंच पर सपना को देखकर युवाओं का जोश बढ़ता ही जा रहा था. भीड़ में खड़े होकर लोगों को मैनेज करते हुए बूंदी पुलिस के जवानों के वीडियो भी सामने आए हैं.
कजली महोत्सव मेले में सपना चौधरी की 45 मिनट तक परफोर्मेंस हुई. इस दौरान उन्होंने कई सारे गानों पर डांस किया. सपना को देखकर कार्यक्रम में आए लोगों ने जमकर तालियां, सीटी बजाईं. हर कोई अपने मोबाइल फोन में सपना के डांस के वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आया. वहां पर एक बस पर भी दर्जनों युवक चढ़ गए और सपना का डांस देखते नजर आए. सपना की एक झलक पाने के लिए युवाओं ने पुलिस की लाठी भी खाई. वहीं, सपना चौधरी ने बंदी की जनता का शुक्रिया अदा किया. सपना ने जल्द ही फिर से बूंदी आने का वादा यहां के लोगों से किया है.
बूंदी में सपना चौधरी का कार्यक्रम pic.twitter.com/JqaDAUiNDK
— Ashish Jain/आशीष जैन (@jaina111) September 15, 2023
Tagsसपना चौधरीराजस्थानबूंदीडांसर सपना चौधरीराजस्थान पुलिसSapna ChoudharyRajasthanBundiDancer Sapna ChoudharyRajasthan Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





