भारत

Dancer Sapna Chaudhary: कोर्ट पहुंची सपना चौधरी, जानें क्या है वजह

jantaserishta.com
19 Sept 2022 2:30 PM IST
Dancer Sapna Chaudhary: कोर्ट पहुंची सपना चौधरी, जानें क्या है वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कोर्ट ने कस्टडी में ले लिया है।
लखनऊ: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोमवार को छुपते छुपाते कोर्ट में पेश हुई। सपना को कोर्ट ने कस्टडी में ले लिया है। सपना चौधरी ने लखनऊ आने के बाद किसी को जानकारी नहीं होने दी। सोमवार को वह कक्ष संख्या 204 स्थित एसीजेएम 5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई। सपना यहां कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त कराने आयी थीं।
बता दें कि एक मई 2019 को सपना चौधरी के खिलाफ विश्‍वास हनन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में 20 जनवरी 2019 को आयोजक जुनैद अहमद, इवाद अली, रत्‍नाकर उपाध्‍याय और अमित पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
13 अक्‍टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक सपना का प्रोग्राम था। प्रोग्राम में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बेचा गया था। इस प्रोग्राम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। प्रोग्राम न शुरू होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन आयोजकों ने टिकट धारकों का पैसा वापस नहीं किया। 14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story