भारत
बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाया, फिर जंगल में ले जाकर किया गया गैंगरेप
jantaserishta.com
17 Feb 2023 8:41 AM IST

x
पार्टी में प्रदर्शन के लिए 6,000 रुपये में हायर किया गया था।
उन्नाव (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी तीन नर्तकियों की टीम को दीपक नगर में पार्टी में प्रदर्शन के लिए 6,000 रुपये में हायर किया गया था।
शिकायत में कहा गया है कि जब वे कार्यक्रम से जा रही थी, तो शराब के नशे में छह लोगों ने उसे एक कार में अगवा कर लिया और पास के जंगल में उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी शिकायत लेकर पहले जाजमऊ पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
बाद में, उसने उन्नाव सदर में कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक (उन्नाव) सिद्धार्थ मीणा ने कहा कि बलात्कार के आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
Tagsउन्नावउन्नाव न्यूज़उन्नाव पुलिसडांसरगैंगरेपबर्थडे पार्टीUnnaoUnnao NewsUnnao PoliceDancerGang RapeBirthday Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





