भारत

केंद्रीय मंत्री का डांस वीडियो हुआ वायरल, दिखे पारंपरिक नृत्य करते

HARRY
20 Aug 2021 1:29 PM GMT
केंद्रीय मंत्री का डांस वीडियो हुआ वायरल, दिखे पारंपरिक नृत्य करते
x

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं। शुक्रवार को रेलमंत्री ओडिशा के एक गांव में डांस करते नजर आए। शुक्रवार को पायाकुट गांव में डांस करते रेल मंत्री का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रेलमंत्री गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं भी रेल मंत्री के साथ पारंपरिक नृत्य करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रेल मंत्री ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रेलमंत्री ने लिखा कि ओडिशा के पायकुट गांव में स्थानीय फोक डांसरों के साथ डांस करने की कोशिश करते हुए।

केंद्रीय मंत्री के ऑफिस की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसें कहा गया है कि रेलमंत्री रायगढ़ा जिले के पायाकुट गांव से होकर गुजर रहे थे तब पारंपरिक कपड़े पहने कुछ लड़कों ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वो रुक गए और उन्होंने उनके साथ डांस किया। कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर भी खींची।

इससे पहले गुरुवार को रेलमंत्री ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से अचानक मुलाकात कर उन्हें चकित कर दिया था। भुवनेश्वर से रायगढ़ा जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से रात के वक्त अचानक रेलमंत्री मिलने पहुंच गये थे। वो एक कोच से दूसरे कोच तक गये और सफर कर रहे लोगों से ट्रेन में दी जा रही सुविधा और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक लिया। जो तस्वीर और वीडियो सामने आये हैं उसमें नजर आ रहा है कि रेलमंत्री यात्रियों से ओडिय़ा में बात कर रहे हैं और उनसे जानकारियां ले रहे हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलमंत्री ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री से पूछते हैं कि वो कहां नौकरी करते हैं और फिर इसके बाद वो यात्री से यह भी पूछते हैं कि ट्रेन में साफ-सफाई कैसी है। इसपर यात्री कहता है कि वो सरकारी नौकरी करते हैं और ट्रेन में साफ-सफाई ठीक है।

एक अन्य वीडियो में रेलमंत्री कुछ अन्य यात्रियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। रेलमंत्री यात्रियों से कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने ओडिशा से रेलमंत्री दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री के पास नजरिया है। बता दें कि रेलमंत्री इस वक्त ओडिशा में जन आशीर्वाद यात्रा पर है। उनकी यह यात्रा चार दिनों की है।


Next Story