भारत

Dance Teacher ने मासूम को दिखाया पोर्न Video, कहने लगा इससे सीखों स्टेप्स

Shantanu Roy
4 July 2024 12:57 PM GMT
Dance Teacher ने मासूम को दिखाया पोर्न Video, कहने लगा इससे सीखों स्टेप्स
x
पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता
Noida. नोएडा। नोएडा में एक 10 साल की बच्ची को डांस सिखाने वाला टीचर पोर्न teacher porn वीडियो दिखाता रहा। वह बच्ची से कहता- डांस के लिए ये वीडियो जरूरी होते हैं। बच्ची को शुरुआत में यह सब समझ नहीं आया। 1 साल तक यह सिलसिला जारी रहा। एक दिन कंप्यूटर पर बैठी बेटी पर मां की निगाह गई। स्क्रीन पर अश्लील कंटेंट देखकर वह चौंक गईं। बच्ची से बातचीत में सामने आया कि ऐसे वीडियो डांस टीचर ही दिखाता है और देखने पर मजबूर भी करता है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। डांस टीचर सैमुअल अनुराग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली के तुर्कमान गेट का रहने वाला है।



सैमुअल अनुराग कितने और घरों में डांस सिखा रहा था? क्या वहां भी ऐसे ही बच्चों को पोर्न देखने पर मजबूर करता था? इस सबकी जांच करने के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। पेशे से इंजीनियर अपने परिवार के साथ नोएडा की एक सोसाइटी में रहते हैं। उनकी 10 साल की बेटी कॉन्वेंट स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ती है। बच्ची को म्यूजिक और डांस का शौक है। करीब 1 साल पहले उसका शौक पूरा करने के लिए पिता ने एक म्यूजिक-डांस टीचर रखा, ताकि बेटी के हुनर को निखारा जा सके। डांस टीचर ने 3 हजार फीस बताई। घर का एक अलग कमरा दिया गया, ताकि एकांत में डांस प्रैक्टिस हो सके। मगर, बच्ची के मां-पिता को अंदाजा नहीं था कि डांस टीचर क्या सोच रहा है?


पिता ने बताया- टीचर से बात करके हम लोगों को ऐसा नहीं लगा कि वो ऐसा कुछ कर सकता है। वह बेटी से कहता था कि डांस के लिए ये सारे मूवमेंट देखना जरूरी है। बेटी बहुत छोटी और मासूम है। उसको नहीं समझ आया कि क्या गलत हो रहा है? डांस टीचर ने हमसे कहा था कि डांस के नए मूव सिखाने के लिए एक कंप्यूटर चाहिए। उसी पर वह डांस के वीडियो देखता और बच्ची को भी दिखाता। हमें नहीं पता चला कि कब वह पोर्न वीडियो दिखाने लगा। एक दिन जब बच्ची पोर्न वीडियो देख रही थी, तभी मां की उस पर नजर पड़ गई। बच्ची को पोर्न वीडियो देखते मां हैरान रह गई। उसने तुरंत फोन कर यह बात अपने पति को बताई। मां-पिता ने जब बच्ची से पूछताछ की, तब उसने बताया कि टीचर उसे रोजाना इस तरह के वीडियो दिखाता है। उसने ही खाली समय में ऐसा वीडियो देखने के लिए कहा है। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार देर शाम फेज-3 पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story