भारत

छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने वाला डांस टीचर पकड़ा गया, पढ़े इसके कारनामे

jantaserishta.com
21 Dec 2021 8:30 AM IST
छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने वाला डांस टीचर पकड़ा गया, पढ़े इसके कारनामे
x
इसकी जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने की तो पूरा मामला पकड़ में आ गया.

कानपुर: कानपुर में एक डांस टीचर वर्षों से डांस सिखाने के नाम पर मासूम बच्चियों का योन शोषण कर रहा था. वह एक बच्ची के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल भी कर रहा था. बच्ची डर कर अपनी मां के बैंक खाते से उसको रकम ट्रांसफर कर रही थी. खाते से पैसा गायब होने की शिकायत पर मां ने पुलिस से शिकायत की. इसकी जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने की तो पूरा मामला पकड़ में आ गया.

जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने आरोपी डांस टीचर आर्यन सोनी उर्फ़ हिमांशु सोनी को बच्ची को ब्लैकमेल करने के आरोप में जब गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह अर्बन डांस एकेडमी के नाम से दबौली में चार साल से डांस क्लासेज चला रहा था.
इसमें उसने अपने जाल में फंसाकर तीन मासूम नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण किया. उसने बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे. ये सारे वीडियो पुलिस को आरोपी आर्यन सोनी के मोबाइल से मिले हैं.
पुलिस ने आर्यन को चुपचाप गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी एक प्रेस नोट जारी कर मीडिया को दी. इंस्पेक्टर गोविंद नगर रोहित तिवारी का कहना है कि बच्चियों के मां बाप अपनी पहचान छिपाना चाहते हैं. आरोपी के खिलाफ 376, 377, 389 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story