भारत
डांस टीचर गिरफ्तार, बच्चों के अभिभावकों को धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग रहा था फिरौती
jantaserishta.com
24 Dec 2022 7:59 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऐसे डांस टीचर को गिरफ्तार किया है, जो बच्चों के अभिभावकों को धमकी देकर 15 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा था. पुलिस का कहना है कि आरोपी डांस टीचर ने पैसे नहीं देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी. डांस टीचर ने जिस परिवार को यह धमकी दी, उसे वह करीब 10 साल से जानता है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, 20 दिसंबर को आनंद विहार इलाके के दयानंद विहार के रहने वाले व्यवसायी ने पुलिस के पास केस दर्ज कराया था. इसमें पीड़ित ने कहा था कि उसके बेटे और बेटी की फोटो अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर भेजी गई है. फोटो पर क्रॉस का निशान बना था और मैसेज लिखा था कि फोन रिसीव करो.
इसके बाद उसी नंबर से फोन आया और अज्ञात व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए धमकी दी कि अगर 15 लाख रुपए नहीं दिए तो वह घर में घुसकर उसके बेटे और बेटी को मार डालेगा. इसके कुछ ही देर बाद व्यवसायी की पत्नी के फोन पर भी उसी नंबर से बेटे व बेटी की क्रॉस के निशान लगी फोटो भेजी गई और धमकी दी.
पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विष्णु मिश्रा नाम का आरोपी है. विष्णु मिश्रा पीड़ित व्यवसायी के परिवार को करीब 10 साल से जानता है. वह 10 साल से पीड़ित व्यक्ति के बच्चों को डांस सिखाता था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी आनंद विहार की पॉश कॉलोनी में कई परिवारों के बच्चों को डांस सिखाने जाता था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूसरा आरोपी दुर्गा दत्त सिंह विष्णु मिश्रा का दोस्त है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





