भारत

पाकिस्तान में भारत के देशभक्ति गाने पर डांस, अंजू का अब ये वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
18 Aug 2023 1:33 PM IST
पाकिस्तान में भारत के देशभक्ति गाने पर डांस, अंजू का अब ये वीडियो हुआ वायरल
x
देखें वीडियो.
अलवर: पाकिस्तान में बैठी भिवाड़ी की अंजू को अब भारत की याद आई है. 15 अगस्त के मौके पर अंजू ने देशभक्ति गाने पर एक रील बनाई, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. लगातार वीडियो और अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली अंजू और नसरुल्ला ने अब मीडिया से भी दूरी बना ली है.
बता दें कि भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर बीते महीने अपने प्रेमी नसरुल्ला के पास पाकिस्तान चली गई थी. अंजू ने पाकिस्तान जाकर इस्लाम अपनाया, इसके बाद उसने नसरुल्ला से निकाह कर लिया. यह मामला जब सुर्खियों में आया तो अंजू, नसरुल्ला और भिवाड़ी में मौजूद अंजू के पति अरविंद की पूरे देश में चर्चा होने लगी.
पाकिस्तान से अंजू और नसरुल्ला के कई वीडियो भी सामने आए. पाकिस्तान में अंजू को तोहफे मिले तो वहां बातचीत में अंजू ने कई बार पाकिस्तान की तारीफ की. अंजू और नसरुल्ला के लोगों के साथ घूमते और डिनर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
14 अगस्त से पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है. इस मौके पर अंजू कई लोगों के साथ पाकिस्तान में जश्न मानती और केक काटती नजर आई. इसके बाद पाकिस्तान में दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने कहा कि वो भारत की बेटी है. भारत में उसका जन्म हुआ है, वो भारत जाएगी. पाकिस्तान अच्छा और खूबसूरत है तो भारत भी उसे पसंद है, वो भी खूबसूरत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story