भारत

रशियन लड़कियों का डांस, बार संचालक बीजेपी नेता पद से निष्कासित, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
19 Jan 2023 3:39 PM IST
रशियन लड़कियों का डांस, बार संचालक बीजेपी नेता पद से निष्कासित, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें VIDEO.
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बीजेपी नेता संयम कोहली के रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब परोसे जाने और बिना इजाजत विदेशी लड़कियों से डांस करवाने का मामला सामने आया है. यह घटना कविनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके आरडीसी की है.
गाजियाबाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बीती रात इस रेस्टोरेंट पर छापेमारी की जिसमें शराब की 7 खाली बोतलें और दो खुली हुई शराब की बोतलें बरामद हुईं.
यह रेस्टोरेंट गाजियाबाद कमिश्नर दफ्तर और जिला आबकारी अधिकारी के दफ्तर से कुछ दूरी पर ही है जिसका नाम तासा किचन टेरस है. यहां आए ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने का गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था.
रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस्टोरेंट में विदेशी लड़कियों (रशियन) द्वारा डांस भी कराया जाता था. दरअसल इस रेस्टोरेंट में खाना खाने आए एक दंपति ने रेस्टोरेंट के अंदर शराब परोसे जाने का वीडियो बना लिया और स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत कर दी.
इसके बाद स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. रेस्टोरेंट संचालक संयम कोहली के खिलाफ पुलिस द्वारा केस भी दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से रेस्टोरेंट में शराब परोसने का आरोपी संयम कोहली भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष था जिसकी गाजियाबाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ तस्वीरें भी हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस्टोरेंट में लोगों को सिर्फ खाने का बिल ही दिया जाता था जबकि शराब का बिल लोगों को नहीं दिया जा रहा था. रेस्टोरेंट में बिना इजाजत विदेशी बार बालाओं का डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा था. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है.
बता दें कि संयम कोहली के रेस्टोरेंट में गैरकानूनी गतिविधि को लेकर बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story