भारत
मौत का तांडव...खंभे से टकराई बाइक, आग लगने से दो युवकों की जलकर मौत
jantaserishta.com
24 Jun 2025 4:31 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक हादसा हो गया. जहां बिजली के खंभे में टकराने के बाद एक बाइक में आग लग गई. जिससे दो लोगों की जलकर मौत हो गई. घटना मथुरा-वृंदावन रोड पर हाथी बाबा आश्रम के पास की है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह यहां मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने और उसमें आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई. यह घटना मथुरा-वृंदावन रोड पर हाथी बाबा आश्रम के पास आधी रात के आसपास हुई. मोटरसाइकिल खंभे से इतनी जोर से टकराई कि उसमें तुरंत आग लग गई.
वाहन पर सवार दो लोग भागने में असफल रहे और बैठे-बैठे ही जिंदा जल गए. स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जसबीर सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे अलीगढ़ के फतेहपुर बास गोरई गांव के आजाद वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने यह घटना देखी. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई. जिसके बाद जले हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सिंह ने बताया, "पीड़ितों की अभी पहचान नहीं हो पाई है." जली हुई मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर का इस्तेमाल कर वाहन के मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





