भारत

कोरोना काल में बार-बालाओं का डांस, मुखिया के देवर ने तान दी पिस्टल, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
25 Sept 2021 3:18 PM IST
कोरोना काल में बार-बालाओं का डांस, मुखिया के देवर ने तान दी पिस्टल, वीडियो वायरल
x

समस्तीपुरः बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) हो रहा है. पहला चरण भी समाप्त हो चुका है, लेकिन समस्तीपुर में चुनाव को लेकर लागू प्रतिबंध को कोई मानने के लिए तैयार नहीं है. बार-बालाओं के डांस पर हाथ में पिस्टल लेकर लहराना आम बात है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वैनी ओपी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव का वीडियो है, जहां के मुखिया का देवर हाथ में पिस्टल लहराते हुए नर्तकी के साथ डांस कर रहा है उसके सिर के पास पिस्टल भी सटा रहा है.

हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो में चंदौली पंचायत की मुखिया निशा देवी का देवर शैलेश झा अपने कुछ दोस्तों व समर्थकों के साथ बार-बालाओं को नचा रहा है. बता दें कि ऐसे कई मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. खबर लिखे जाने तक वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने अभी कोई कदम नहीं उठाया था.
वायरल वीडियो के संबंध में सदर डीएसपी शेहबान हबीब फाकरी से पूछा गया तो उनका कहना था कि वीडियो से पता नहीं चल रहा है कि यह किस इलाके का है. पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप बता रहे हैं कि वैनी का है. जांच होगी कि वीडियो वाकई चंदौली का है यै नहीं. चंदौली समस्तीपुर में भी है और उत्तर प्रदेश में भी है. वह तो बाद की बात है, जांच का विषय है. अगर इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त होता है तो इसकी जांच जरूर कराई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story