भारत

मंदिर पर हमला कर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया, दो हमलावर गिरफ्तार, इलाके में तनाव

jantaserishta.com
30 Sept 2022 5:00 PM IST
मंदिर पर हमला कर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया, दो हमलावर गिरफ्तार, इलाके में तनाव
x
मंदिर के पास सैकड़ों लोग जमा हो गये और नारेबाजी कर आक्रोश जताने लगे।
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद के गोविंदपुर थाना अंतर्गत कुबरीटांड़ स्थित एक मंदिर पर हमला कर कुछ लोगों ने बजरंग बली और शंकर भगवान की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। इसकी खबर इलाके में तेजी से फैली और इसे लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। मंदिर के पास सैकड़ों लोग जमा हो गये और नारेबाजी कर आक्रोश जताने लगे। ग्रामीणों ने मंदिर पर हमले के आरोपी दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन और डीएसपी अमर कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुबरीटांड़ और आस-पास के इलाकों में बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है।
ग्रामीणों ने जिन दो लोगों को पकड़ा, उनमें पास के नावाटांड़ गांव निवासी इम्तियाज अंसारी एवं एक अन्य युवक शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी युवक ने छह माह पूर्व टुंडी थाना क्षेत्र के कोटालडीह गांव में भी मंदिर एवं भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके पहले 15 जनवरी 2016 को नावाटांड़ में भी उसने भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दोनों बार उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
डीएसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। तोड़ी गई प्रतिमाओं की जगह नई प्रतिमा की स्थापना जल्द ही विधि-विधान के साथ स्थापित की जायेगी। पुलिस ने लोगों से सौहाद्र्र और शांति बनाये रखने की अपील की है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो क्षेत्र में लगातार गश्त करेगी। इधर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा के नेताओं ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि दो दिन पहले रांची के मेन रोड में भी बजरंग बली के मंदिर पर हमला कर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी, जिसे लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story