भारत

उत्तराखंड: धन्याडी पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा गिरा

jantaserishta.com
22 Dec 2022 1:48 PM IST
उत्तराखंड: धन्याडी पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा गिरा
x
देहरादून/डोईवाला (आईएएनएस)| उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में बने धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा एक हप्ते पहले धंस गया था। गुरुवार को धंसा हिस्सा नीचे गिर गया। इस मार्ग पर एक हफ्ते पहले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। गुरुवार की सुबह पुल के एप्रोच रोड का एक हिस्सा जमींदोज हो गया।
आपको बता दें कि साल 2018 में पुल का निर्माण किया गया था। पुल बनने के एक साल बाद ही पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी। वहीं, एक हप्ते पहले भी पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी। अब पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा जमीन पर गिर गया है। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story