भारत

दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
11 Oct 2021 11:13 PM IST
दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की हत्या के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी को राउंडअप किया गया है. अब तक हत्या के इस संगीन मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक नाबालिग को भी इस केस में निरुद्ध किया गया है.

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में दलित युवक की हत्या के मामले में गठित स्पेशल टीम लगातार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है. सोमवार को पुलिस की उसी विशेष टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक आरोपी को राउण्ड अप किया गया है.
पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि बीती 8 अक्टूबर को गांव प्रेमपुरा निवासी दलित युवक जगदीश मेघवाल के पिता बनवारी लाल की तहरीर पर उसी के गांव के मुकेश आदि के विरुद्ध अपहरण, हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत पीलीबंगा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच सीओ रावतसर रणवीर सिंह मीणा कर रहे थे.
मामले की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुए आईजी प्रफ्फुल कुमार के नेतृत्व में एएसपी नोहर राजेन्द्र कुमार मीणा और सीओ रणवीर सिंह मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी पीलीबंगा इन्द्र कुमार और एसआई हरबसं सिंह के साथ अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था.
एसपी प्रीति जैन ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी के लिए गठित टीम ने रविवार को आरोपी मुकेश, दलीप, सिकंदर और हंसराज को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक नाबालिग किशोर को भी निरुद्ध किया गया था. सोमवार को तीन अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र गंगा राम (22) व महेन्द्र पुत्र भागीरथ (23) निवासी प्रेमपुरा एवं मनोहर लाल पुत्र पप्पु राम (24) थाना जैतसर जिला श्रीगंगानगर को गिरफतार किया गया है. अभियुक्त रामेश्वर उर्फ लालचंद को राउण्ड अप किया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story