भारत

दलित महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या, हत्यारा मौके से फरार

jantaserishta.com
23 Feb 2022 9:41 PM IST
दलित महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या, हत्यारा मौके से फरार
x
पढ़े पूरी खबर

मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक दलित महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फ़रार हो गए और महिला की लाश लकड़ी के एक चारपाई पर पड़ी रही.

दरअसल मामला पुरकाज़ी थाना क्षेत्र के इलाके का है. रिपोर्ट के मुताबिक दलित महिला को एक मकान में बुलाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक महिला के पति कवरपाल का आरोप है कि कुछ दिनों से अमीर आलम नाम का व्यक्ति उसकी पत्नी को परेशान करता था.
जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद पड़ोस की एक महिला फैसला कराने के नाम पर पुष्पा को अपने साथ लेकर अमीर आलम के पास ले गई थी. मृतक महिला के पति कवरपाल का आरोप है की उसे वहां पहुंचने में थोड़ी देर हो गई.
जब उसने वहां पहुंचकर देखा तो तो पुष्पा लहूलुहान हालत में एक चारपाई पर पड़ी थी और सभी आरोपी फ़रार हो चुके थे. इसके बाद मृतका के पति कवरपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.
बता दें कि एक दिन पहले ही गाजीपुर में सगे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था.
पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के डोडसर गांव की है. जानकारी के मुताबिक नन्हकू यादव का 22 साल का बेटा धर्मेंद्र यादव नशा करता था.
धर्मेंद्र ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था. सोमवार को जब वह घर आया तो उसकी मां विमला देवी अपने छोटे बेटे राकेश यादव के साथ घर के एक जर्जर हिस्से को गिराकर ईंट एक तरफ रखवा रही थीं. बताया जाता है कि विमला देवी छोटे बेटे के साथ उसी घर में रहती थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story