
x
छात्र ने आरोप लगाया कि उसके क्लासमेट्स ने उसे उसकी जाति के कारण पीटा है।
राजकोट (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के राजकोट में एक दलित छात्र ने आरोप लगाया कि उसके क्लासमेट्स ने उसे उसकी जाति के कारण पीटा है। इस संबंध में चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मारवाड़ी विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी के छात्र दर्शित मकवाना ने शुक्रवार को कुवड़वा थाने में शिकायत कराई। छात्र ने आपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार को दोपहर के वक्त सूरज नरोदिया, नंदकुमार गामी, पूरव और एक अज्ञात छात्र ने उसे लात घूसों से बेरहमी से पीटा। वह लगभग बेहोश हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
छात्र दर्शित मकवाना ने यह भी कहा कि छह महीने पहले आरोपी ने उसे ताना मारा था कि वह अनुसूचित जाति है, इसलिए उसने कॉलेज में मुफ्त प्रवेश प्राप्त किया, अन्यथा वह वहां पढ़ने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है।
Tagsगुजरातराजकोटराजकोट न्यूज़राजकोट पुलिसछात्र की पिटाईGujaratRajkotRajkot NewsRajkot Policestudent beaten up
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





