भारत
तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ दलित संगठनों का विरोध प्रदर्शन
jantaserishta.com
28 Jun 2023 4:13 PM IST

x
चेन्नई: द्रविड़ कज़गम कार्यकर्ताओं और अन्य दलित संगठनों सहित 300 लोगों के एक समूह ने तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें काले झंडे दिखाए। द्रविड़ कज़गम और अन्य दलित संगठनों का यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब, राज्यपाल दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पेरियार विश्वविद्यालय जा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों में सीपीआई एम कैडर भी शामिल थे। विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु के राज्यपाल को हटाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। बता दें कि द्रविड़ कज़गम और अंबेडकर फोरम लगातार राज्यपाल को हटाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं, सोमवार को पेरियार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार थंगावेलु ने दीक्षांत समारोह के दौरान काले कपड़े पहनने के खिलाफ एक परिपत्र जारी किया था, और कहा था कि यह सलेम जिला पुलिस का निर्देश था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। बाद में मंगलवार को यह सर्कुलर वापस ले लिया गया।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु राज्यपालविरोध प्रदर्शनtamilnadutamilnadu newstamilnadu governorprotest
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





