भारत

दलित नाबालिग बच्ची की पिटाई, देखे वीडियो

jantaserishta.com
29 Dec 2021 9:37 PM IST
दलित नाबालिग बच्ची की पिटाई, देखे वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

अमेठी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दलित नाबालिग बच्ची की पिटाई की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसे ट्वीट किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची को नीचे फर्श पर गिराकर डंडे से उसकी पिटाई की जा रही है और उसके बाल भी खींचे जा रहे हैं। बच्ची इस दौरान रो रही है। वहां मौजूद महिलाएं और बाकी लोग उससे कहते हैं कि वह सच-सच बताए, झूठ ना बोले।
बच्ची पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने दो मोबाइल चोरी किए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद अमेठी पुलिस ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है। अमेठी के सीओ अर्पित कपूर ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और नमन सोनी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह घटना अमेठी के रायपुर फुलवारी गांव में हुई है। गांव के ही रहने वाले सूरज सोनी नाम के शख्स के घर से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story