भारत

बिजनौर में दलित परिवारों से मारपीट, मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

jantaserishta.com
26 March 2024 1:39 PM IST
बिजनौर में दलित परिवारों से मारपीट, मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुखत्यारपुर गांव में दलित परिवारों से मारपीट के मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''जिला बिजनौर में नजीबाबाद के मुखत्यारपुर गांव में सामंती तत्वों द्वारा दलित परिवारों पर प्राणघातक हमले में अनेक लोगों के घायल होने की घटना गंभीर व अति-दुःखद। सरकार एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि चुनावी माहौल न बिगड़े। चुनाव आयोग भी इसका संज्ञान ले।''
जानकारी के मुताबिक, मुखत्यारपुर गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने आगे कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नजीबाबाद थाने में आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को निर्देश दिए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं । जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story