भारत

डलहौजी को दिया राम मंदिर जाने का निमंत्रण

12 Jan 2024 6:32 AM GMT
डलहौजी को दिया राम मंदिर जाने का निमंत्रण
x

डलहौजी। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जन भागेदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर राम भक्तों के दल घर-घर जाकर अयोध्या से आए राम मंदिर में पूजित अक्षत और नवनिर्मित राम मंदिर की तस्वीर भेंटकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को घर …

डलहौजी। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जन भागेदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर राम भक्तों के दल घर-घर जाकर अयोध्या से आए राम मंदिर में पूजित अक्षत और नवनिर्मित राम मंदिर की तस्वीर भेंटकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को घर में दीपमाला कर फिर से दीपावली मनाने का आग्रह कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह और नगर परिषद डल्हौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया के नेतृत्व में राम सिंह, देशराज शर्मा, कपिल खोसला, साहिल पम्मा, विकास महाजन, तिलक राज शर्मा, सौरभ कोहली, कस्तूरी लाल और सौरव सोनी आदि ने लोगों को पूजित अक्षत व नवनिर्मित मंदिर की तस्वीरें भेंट की।

नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने बताया कि शहर के हर घर में अयोध्या से आए हुए अक्षत वितरित का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत तीन-तीन, चार-चार राम भक्तों के दल बनाकर घर-घर में अक्षत वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को डलहौजी में भी विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का काम अंतिम चरण में है। कार्यक्रम की रूपरेखा तय होते ही इसकी विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचा दी जाएगी।

    Next Story